• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। एसके भगत को एडीजी आगरा जोन बनाया गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी कानपुर जोन बनाया गया है।
आईपीएस अफसर जय नारायण सिंह को डीजी ईओडब्लू का चार्ज दिया गया है। डीके ठाकुर को डीजी होमगार्ड बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह डीजी सीआईडी के साथ डीजी साइबर क्राइम और डीजी यूपी 112 की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा आलोक सिंह को डीजी पीएसी और डीजी यूपीएसएसएफ का भी चार्ज दिया गया है। सतीश गणेश एडीजी ट्रैफिक के साथ-साथ एडीजी क्राइम का भी चार्ज संभालेंगे।
डॉक्टर आरके स्वर्णकार को एडीजी पॉवर कॉरपोरेशन बनाया गया है। गीता सिंह को आईजी ट्रेनिंग निदेशालय लखनऊ का चार्ज सौंपा गया है.





















