दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद, पर दिनांक 15.04.2026 को मिशन शक्ति फेज 05 के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार प्रसार हेतु ” नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम ” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशा०) प्रोफेसर अरुणा त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उनकी राजनैतिक भागेदारी को बढ़ाना है। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ० वन्दना शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में नये अध्याय का प्रतीक होगा।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन करते हुए नवीन कुमार ने नारी की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि बताया। इस अवसर पर डॉ० धनबंती चंचल, डॉ० नेत्रपाल सिंह, डॉ० बेदप्रकाश सिंह, डॉ० तेजेन्द्र सिंह यादव, डॉ० आलोक कटारा, डॉ० ब्रिजेन्द्र कुमार, डॉ० राजधारी यादव, श्री प्रवेंद्र सिंह, श्री भरत सिंह, श्री किरोड़ी, श्री गोपाल सिंह, श्री सुमित सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।























