दैनिक जिला नजर संवाददाता
धिमिश्री/फतेहाबाद/आगरा। एनडीए गठबंधन बिहार मे भारतीय जनता पार्टी की तरफ से माननीय श्री सम्राट चौधरी कुशवाह जी के मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा जनपद आगरा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी जी माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा खुशी में विभिन्न जगहों पर ढोल नगाड़े तथा म्यूजिक के माध्यम से लड्डुओं का वितरण किया गया।
सर्वप्रथम नवा मिल चौराहा आगरा रोड मॉर्निंग रिजल्ट इंटर कॉलेज के पास दूसरा शमशाबाद ब्लॉक में गांधी जी की प्रतिमा के सामने लड्डुओं का वितरण करते हुए तीसरा धिमिश्री में श्री उत्तम चंद्र कुशवाहा कुशवाहा मेडिकल स्टोर के सामने लड्डुओं का वितरण किया गया चौथा कार्यक्रम फतेहाबाद में महारानी लोधी अवंतीबाई की प्रतिमा के सामने लड्डुओं का वितरण करके खुशी मनाई गई।
इस मौके पर राजकुमार कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा आगरा श्री बंटी कुशवाह प्रधान पलिया कृपाल श्री राहुल कुशवाहा सभासद शमशाबाद श्री उत्तमचंद कुशवाहा दुर्गावती इंटर कॉलेज प्रबंधक बंटी कुशवाह किराना स्टोर श्री मास्टर मोती सिंह कुशवाहा श्री संजय कुशवाहा श्री प्रिंस कुशवाहा छोटू कुशवाहा डॉक्टर बीपी सिंह संजू कुशवाहा के अलावा लड़कियों के वितरण मे सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।























