जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र सीकरी के गांव नगला बंजारा में एक युवक ने कथित तौर पर जहर का सेवन कर लिया उसकी हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया तत्काल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीकरी लेकर पहुंचे जहां से आगरा रेफर किया गया।
फार्मासिस्ट और अधीक्षक राजकमल ने बताया कि मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।
अपेक्षित सुधार न होने पर उसे आगरा भेजा गया है जहां उसका आगे कै इलाज के लिए भेजा है।
फिलहाल युवक द्वारा जहर सेवन करने के कर्म का पता नहीं चल रहा है परिजन भी इस मामले को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं ,























