मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा जलाए जाने की घटना से आक्रोशित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने होली गेट पर अपर्णा यादव का पुतला दहन किया।यह प्रदर्शन मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती रुपा लवानिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी नाराजगी जताई।वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य श्रीमती लता चौहान ने कहा कि अपर्णा यादव द्वारा कांग्रेस का झंडा जलाना दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को जटिल प्रक्रियाओं से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं लोकमंच कलाकार सीमा मोरवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की पहचान अब संस्कार और संस्कृति से हटकर सत्ता लोभ और साजिश की राजनीति से जुड़ती जा रही है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक लागू न करने को निंदनीय बताया।जिला कांग्रेस नेत्री ललिता देवी ने कहा कि जब महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है, तब संसद में उनके सम्मान की बातें करना मात्र औपचारिकता और पाखंड प्रतीत होता है। पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ ने भी भाजपा सरकार पर महिलाओं को भ्रमित करने और राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेत्री गीता दिवाकर ने किया। प्रदर्शन में आरती चौधरी, अंजुल देवी, संजू देवी, नीरज देवी, लक्ष्मी देवी, नीता देवी, रामवती, आयुषी चौरसिया, निशा देवी, मंजू देवी, लीमा देवी, दुर्गा, गंगा देवी, भगवती देवी, कविता देवी, गुड़िया, रानी, सावित्री, सपना चौधरी, कृष्ण माहौर, भगवान देई सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
























