वृंदावन में भूमाफियाओं का संगठित गिरोह एक बार फिर बेखौफ नजर आया है। सरकारी जमीन को निजी बताकर 70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार करीब एक साल तक न्याय के लिए भटकता रहा, लेकिन सुनवाई तब हुई जब मामला एसएसपी श्लोक कुमार तक पहुंचा। उनके निर्देश पर थाना वृंदावन में आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़ित रवि सिंह के अनुसार, सितंबर 2024 में बृजेश शर्मा, महेश कुमार और अमित कुमार समेत कुछ लोग उनके घर आए और एक प्लॉट दिखाया। आरोपियों ने दावा किया कि जमीन गुलाब सिंह की है और उसे बेचने की जरूरत है। भरोसा दिलाने के लिए कागजात की फोटोकॉपी भी दिखाई गई। जब असली दस्तावेज मांगे गए तो आरोपियों ने बताया कि जमीन के असली कागजात 25 लाख रुपये के कर्ज के चलते गिरवी रखे गए हैं।आरोप है कि 1 अक्टूबर 2024 को 6 लाख रुपये एडवांस के रूप में गुलाब सिंह के खाते में जमा कराए गए। इसके बाद 21 अक्टूबर को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय मथुरा में इकरारनामा कराया गया, जहां 4 लाख रुपये का चेक और 60 लाख रुपये नगद वसूले गए। 25 अक्टूबर को चेक भी भुना लिया गया। इकरारनामे में पांच महीने के भीतर रजिस्ट्री कराने की शर्त तय की गई, लेकिन इसके बाद आरोपी टालमटोल करते रहे।सच्चाई तब सामने आई जब पीड़ित ने जमीन की नाप कराई। जांच में पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया गया, वह सरकारी है और उस पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शिकायत में आरोप है कि फर्जी और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सुनियोजित तरीके से 70 लाख रुपये की ठगी की गई। बताया जा रहा है कि एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य फरार हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सितंबर 2024 से पीड़ित परिवार लगातार थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। करीब एक साल बाद मामला एसएसपी श्लोक कुमार के संज्ञान में आया, जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
सरकारी जमीन बेच 70 लाख की ठगी,कप्तान के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























