जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। नीरज जादौन, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता से सुनवाई की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।





















