मेरा युवा भारत के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
अलीगढ़, । मेरा युवा भारत अलीगढ़ के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जोड़ना है।जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों तक राशन किस प्रकार पहुंचाया जाता है और इसकी प्रक्रिया कैसे संचालित होती है।एआरओ वेदप्रकाश ने युवाओं को क्रय केंद्र संचालन, भंडारण एवं गोदाम प्रबंधन जैसी प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया तथा डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती सोनाली नेगी ने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाएं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 जून तक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक महीपाल सिंह सहित हिमांशी सैनी, विकास कुमार, विवेक कुमार, अमन शर्मा और अभय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।




















