दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कस्बा की पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से बनाए रखने को सक्रिय नजर आई जिससे इस भीषण गर्मी में कस्बा की जनता को पीने के पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
इसी के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर कस्बा की जनता को पानी की सप्लाई करने वाले ट्यूबवेलो का निरीक्षण करने निकल पड़ी।
अध्यक्ष द्वारा बाग बादशाही रोड पर स्थित ट्यूवेल पहुंचकर निरीक्षण किया उन्होंने ट्यूबवेल की मोटर बाल और पानी की सप्लाई का जयजा लिया।
उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की सप्लाई नियमित रूप से समय पर की जाए उन्होंने बताया कि छोटी-मोटी कमियों को शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
यही नहीं उन्होंने कस्बा की जनता से अपील की कि इस भीषण गर्मी मे पानी की अति आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पानी की सप्लाई के दौरान पानी भरने के बाद अपने नलों में टोटी लगाकर बंद कर दिया जाए।
जिससे पानी व्यर्थ ना पहले और सभी लोगों को पानी मिल सके गर्मी के मौसम में पानी को व्यर्थ फैलने से बचाने में कस्बा की जनता का सहयोग अति आवश्यक है।





















