दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में बड़े ही उल्लास के साथ मनाई गई बकरा ईद- सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं।
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नमाज
ईदगाहों में नमाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इमामों द्वारा ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुर्बानी के संदेश और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया गया। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक देने का दौर से प्रारंभ’ हुआ।
बकरा ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार नजर रखी। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरा त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ईदगाह और जमा मस्जिदों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबा दी।
इसके बाद प्रारंभ हुआ कुर्बानी का दौर यह दिन फतेहाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की एक अनूठी मिसाल के रूप में देखा गया।
गांधी चौक चौराहे पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और नगर पंचायत सभासदों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबा दी।
वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेलेश यादव, नीरज चक, असलम खा, सभासद सचिन कर्दम, सुनील नीलम, जीतू सविता, अरसद खान, कासिम मलिक, नाज़नीन खान आकिब मलिक फहीम खान, तुलशी सभासद, आर्यन गुप्ता, प्रमोद वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे





















