जिला नजर संवाददाता
कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अहम समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
मंत्री ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचना चाहिए।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपराध नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान लंबित परियोजनाओं, जनसमस्याओं और शासन की प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और कार्यों में गुणवत्ता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
यह बैठक विकास और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर प्रशासन की कार्यशैली को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।





















