जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बृहद प्रांतीय बैठक 22 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होगी। आगरा मंडल अध्यक्ष अनीश चाहर ‘सरपंच’ ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे राजभवन गेट नंबर-1 के सामने डिप्लोमा इंजीनियरिंग सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे की अध्यक्षता में होगी।
बैठक में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा समेत मंडल के चारों जिलों से लगभग 1000 ग्राम प्रधान शामिल होंगे। प्रदेश भर से संगठन के प्रांतीय, मंडल, जिला व ब्लॉक पदाधिकारी भी पहुंचेंगे।
मुख्य मुद्दे:
अनीश चाहर ने बताया कि बैठक में मांग रखी जाएगी कि यदि ग्राम पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं होते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाकर कार्यकाल बढ़ाया जाए। साथ ही मनरेगा योजना में केंद्र सरकार पर बकाया 4 हजार करोड़ रुपये तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार को जारी करने की मांग उठेगी।
बैठक की तैयारी को लेकर हुए दौरे में जिलाध्यक्ष श्रीमती राधा चौधरी, देवो प्रधान, तालेवर प्रधान, डॉ. गुड्डू प्रधान, राजकुमार लोधी, धर्म सिंह माहुरा, ओम प्रकाश डागुर, कुलदीप सिकरवार, महेश शर्मा, चरण सिंह जाटव आदि प्रधान मौजूद रहे।























