दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम सेवला गोरबा में जमीनी विवाद में दबंगों ने एक युवक को पीट दियाएम बचाने आई उसकी पत्नी को भी जमकर पीटा, जिससे दंपति घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम सेवला गोरवा निवासी धर्मेद्र पुत्र नवल सिंह की अपने पारिवारिक जनों के साथ कुछ जमीन थी। जिसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था। बुधवार को दबंगों ने धर्मेंद्र को पीटना शुरू कर दिया।
बचाने आई उसकी पत्नी मोनिका को भी पीट दिया। जिससे चलते दोनों ही घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।





















