दैनिक जिला नजर संवादाताफतेहाबाद आगरा 27 मई।
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई उपचार के लिए भर्ती कराया।
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई उपचार के लिए भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गई। घटना में महिलाएं आपस में भिड़ गई।
जिसमें एक पक्ष से नीतू पुत्री रन सिंह, रेखा पत्नी केशव वहीं दूसरे पक्ष से अल्पना पत्नी संदीप घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।





















