सीकरी में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शरबत पिलाते एसएसआई विपिन कुमार व पुलिसकर्मी। साथ में शरबत ग्रहण करते बुजुर्ग
दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच फतेहपुर सीकरी पुलिस ने बुधवार को मानवता की मिसाल पेश की। थाना पुलिस ने कस्बे में स्टॉल लगाकर राहगीरों, मजदूरों और आमजन को ठंडा शरबत पिलाया।
पुलिस टीम ने सड़क से गुजर रहे बुजुर्गों, टेंपो-ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों को अपने हाथों से शरबत वितरित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को लू से बचाव के तरीके भी बताए और दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी।
कार्यक्रम में एसएसआई विपिन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस के इस जनसेवा कार्य की स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने खूब सराहना की। लोगों ने कहा कि खाकी का यह संवेदनशील चेहरा गर्मी में बड़ी राहत लेकर आया है।





















