जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक विदेशी महिला के खाते से गलती से दूसरे खाते में गए ₹4,000 रुपये वापस कराए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत संख्या 23104260069700 पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता के बैंक खाते से राशि गलतीवश किसी अन्य खाते में चली गई थी। साइबर टीम ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई।
इस सराहनीय कार्य के बाद पीड़ित विदेशी महिला ने अलीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है वही विदेशी युवती ने पुलिस टीम उपनिरीक्षक रोहित वर्मा कांस्टेबल आकाश कुमार
महिला कांस्टेबल दीपाली कौशिक का आभार व्यक्त किया है।























