गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये बुधवार को दयालबाग़ स्थित नगला तलफी के खासपुर गाँव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सहजन, कदम्ब, देसी अमरूद, नींबू, करंज, अर्जुन, बेल, अमलतास, शरीफा, चंपा, अशोक, तारसेलिया आदि फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधे वन विभाग और प्रयत्न संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।
इस दौरान रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. उपेन्द्र नाथ गुप्ता, हर्ष महाजन, गोमित जैन, अमित शुक्ला, एड. पुनीत गुप्ता, संजय अग्रवाल, सी.ए. अनमोल कोहली, सी.ए. गौरव सिंघल, रवि शर्मा, दिव्येंदु गुप्ता, कपिल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, श्रीनाथ भाटिया, शेह्जान खान, कनिक अग्रवाल, सक्षम मित्तल, मोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।समाचार





















