विद्यार्थियों को डिजिटल लत से दूर रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी प्रतिभा पहचानने के लिए किया प्रेरित
जिला नजर संवाददाता – राहुल गौड़
मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मार्गदर्शन और करियर जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रायोजन इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट मथुरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।मुख्य वक्ता जीएलए विश्वविद्यालय के सिद्धार्थ पुन्नू ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और सोशल चैटिंग की बढ़ती आदतों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए युवाओं को अनावश्यक डिजिटल गतिविधियों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और प्रतिभा के अनुरूप करियर का चुनाव करने तथा निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग भी की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम में निदेशिका लता गोयल, इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई, अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, सेक्रेटरी शिप्रा राठी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में रेखा माहेश्वरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर करियर जागरूकता कार्यक्रम
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















