गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के जनस्वास्थ्य अभियान आगरा मूव्स बैटर के अंतर्गत बुधवार को आईसीएआई भवन, संजय प्लेस तथा डॉ. गौरव राजपाल के क्लिनिक में बीएमडी जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डॉ. अनुपम गुप्ता ने सदस्यों को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और बीएमडी जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। सौरभ नारायण सक्सेना, आयुष गोयल, सचिन बूबना, डॉ. अनुपम गुप्ता एवं आलोक कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
इसी क्रम में डॉ. गौरव राजपाल के क्लिनिक में विशेष रूप से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस, मजबूत हड्डियों और समय पर जांच के प्रति जागरूक किया गया। कर्मचारियों को भी समस्याओं से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी, चेयरमैन डॉ. डी. वी. शर्मा का सहयोग रहा।





















