मथुरा में सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद डीएम ने बच्चों को बुलाया, शिक्षा सामग्री और स्कूल ड्रेस भी दी
जिला नजर संवाददाता – राहुल गौड़
मथुरा। सोशल मीडिया पर फीस जमा न कर पाने के कारण स्कूल से निकाले जाने और चार बच्चों के हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकलने की खबर का जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संज्ञान लिया। इसके बाद कोसीकलां के बठैन गेट स्थित बैंक कॉलोनी निवासी भरत सिंह के चार बच्चों को कलेक्ट्रेट बुलाकर उनकी शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने बच्चों को दो-दो स्कूल ड्रेस, बैग, किताबों का सेट, पेंसिल बॉक्स, टिफिन, जूते और मोजे सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की। परिवार में तीन बेटियां साधना, मुस्कान और प्रेरणा तथा पुत्र शिवम हैं, जो क्रमश: 11वीं, 9वीं, 3वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
डीएम के अनुसार बड़ी बेटी साधना नगर पालिका इंटर कॉलेज कोसीकलां में पढ़ती है और उसकी ट्यूशन फीस पहले से नहीं लगती। आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाली प्रेरणा की फीस भी पहले से माफ है, जबकि मुस्कान की ₹6,800 और शिवम की ₹5,500 फीस माफ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अब बच्चों से फीस न ली जाए।
उप जिलाधिकारी छाता अखिलेश कुमार ने चारों बच्चों को गोद लिया है और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीएम ने बताया कि बच्चों के पिता भरत सिंह परचून की दुकान चलाते हैं और उनकी पत्नी सुनीता सिलाई का कार्य करती हैं। दोनों दिव्यांग हैं और दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग जारी रखा जाएगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
फीस के लिए कांवड़ लेकर निकले चार बच्चों की डीएम ने ली सुध, स्कूल फीस माफ
Previous Articleसेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज अने लगाए पौधे
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















