जिला नजर संवाददाता
अकराबाद/अलीगढ़। थाना अकराबाद पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, और 12,000 रूपया नगद तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 15 मार्च को शेखा झील नहर पुल के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति से बाइक, मोबाइल व नगदी लूट ली थी। अकराबाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिये टीम लगरखी थी और लगातार लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विष्णु व धर्मेंद्र उर्फ बन्नी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने घटना कबूल कर ली। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए माननीय न्यायलय भेजा जा रहा है।























