जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के कारण 22 मई शुक्रवार से जब तक प्राथमिक विद्यालय बन्द रहेगें, तब तक आंगनबाडी केन्द्र पर आने वाले 03 से 06 वर्ष के बच्चों का भी अवकाश रहेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दिवसों में आंगनबाडी केन्द्रों पर दी जाने वाली अन्य सुविधाएं जैसे- ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, सामुदायिक आधारित गतिविधि, पोषाहार वितरण, गृह भ्रमण, पीएमएमवीवाई योजना एवं अन्य कार्य निर्धारित तिथियों में पूर्व की भाँति ही किये जायेगें।





















