दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। रंग बिरंगी रोशनी से दोनों और संजी कस्ब सड़क और फूलों की बारिश और उल्लास उत्सव माहौल के बीच संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में आज गुरुवार की शाम बाह रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से विशाल डॉ भीमराव अंबेडकर चौक तक शोभा यात्रा निकल गई।
इस शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां से बाबा साहब के आदर्श और सिद्धांतों का संदेश देने का काम किया गया।
शोभा यात्रा के दौरान जय भीम और भगवान बुद्ध के संदेश गूंज रहे थे गुरुवार की शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पहुंचकर समाज सेवी सोनू शर्मा हॉट वालों द्वारा डॉक्टर भीमराव की प्रतिमा का फीता काटकर कर शोभा यात्रा का उदघाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों को बाबा साहब के दिखाएं रास्ते पर चलने का संदेश दिया इसके बाद बैंड बाजों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जो सदर बाजार गांधी चौक अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में अंबेडकर अनुवाई चल रहे थे शोभायात्रा के बाद अंबेडकर चौक पर कमेटी पदाधिकारीयो द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर रामसेवक अघबारिया द्वारा कमेटी पदाधिकारी समाज के सम्मानित लोगों का सम्मान किया गया तीन दिनों तक चले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के समापन पर कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर रामसेवक ने कमेटी पदाधिकारी कस्बा की जनता और सहयोगियों एवं सराहनीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना फतेहाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।
शोभा यात्रा में धर्मवीर सिंह अनोटिया सुभाष चंद्र लखबारिया राहुल प्रकाश सुनील नीलम मनोज कुमार मौर्य जगदीश बाबू शेखर मनोज कुमार भीम आर्मी रामजीलाल मिस्त्री सुंदरलाल मिश्री मुन्नालाल नेताजी सुनहरी लाल के अलावा बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुवाई और क्षेत्र की जनता ने भाग लिया।























