जिला नजर संवाददाता
इगलास/अलीगढ़। थाना इगलास पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7,700 रुपये नकद (चोरी के माल को बेचने से प्राप्त) एवं एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 76/2026 (धारा 305/331(4)/324(4)/313/317(2) बीएनएस), मु0अ0सं0 669/2025 (धारा 304(2)/317(2) बीएनएस) तथा मु0अ0सं0 189/2026 (धारा 3/25 आर्म्स एक्ट) में वांछित चल रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।























