दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। शनिवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों द्वारा सुनी गईं।
समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतें दर्ज की गईं, हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी स्वाति शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिकायतों में राजस्व, पुलिस, विद्युत, सड़क एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
इस अवसर पर तहसीलदार बबलेश कुमार, एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद , क्राइम इंस्पेक्टर फतेहाबाद राजवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी डीएस वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





















