जिला नजर संबाददाता
अलीगढ़। इगलास जूनियर डिवीजन सिविल कोर्ट में सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिवक्ताओं की सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूदत्त शर्मा को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया।
इस दौरान संगठन की भविष्य की गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और न्यायिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
बैठक में डॉ. नवीन कुमार शर्मा (अध्यक्ष), चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, प्रमोद कुमार शर्मा एडवोकेट, पंकज त्रिपाठी, महिला अधिवक्ता शालिनी बघेल, सत्यप्रकाश शर्मा एडवोकेट, दीनदयाल शर्मा एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।























