दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के लोग सुरक्षित स्थान पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवार कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में बारिश के चलते कच्चे और जर्जर मकानों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।





















