दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगामी हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा मंडल फतेहाबाद नगर की कार्यशाला बाह रोड स्थित मां पीतांबरा ढाबा पर आयोजित की गई।
कार्यशाला में अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम रावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, जिला पंचायत सदस्य अनिल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मंडल महामंत्री हरि सिंह कर्दम, मंडल उपाध्यक्ष रामसेवक जादौन, प्रमोद कुशवाहा, सुभाष वर्मा, सुनील दत्त कुशवाहा, धीरज शर्मा, रामनरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आकाश मेरोटिया, मंडल मंत्री अतुल गुप्ता, गणेश बघेल, संतोष शर्मा, मदन यादव, मीरा शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र बघेल, आनंद गुप्ता, रामप्रकाश, सत्य प्रकाश जाटव, रेनू अनवरिया, राम लखन दीक्षित, मुन्नालाल त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इसे व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया गया।





















