जिला नजर संवाददाता अलीगढ
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति एवं अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा माल्यार्पण कर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान इन कर्मियों द्वारा किए गए योगदान को सदैव याद रखा जाएगा और उनका अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।























