योजना की प्रक्रिया पूरी न होने से कई किसानों को नहीं मिल रही खाद, तहसीलों में बढ़ रही भीड़
मथुरा। जनपद में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को यूरिया खाद प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि शासन की एफआईडी सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें खाद वितरण केंद्रों से यूरिया नहीं मिल पा रही है। इससे फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा लागू व्यवस्था के तहत किसानों का विवरण खतौनी में सत्यापित कर ऑनलाइन रिकॉर्ड से जोड़ा जाता है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आवश्यक प्रविष्टियां पूरी होने और तहसील स्तर पर सत्यापन के बाद ही किसान का नाम खाद वितरण के लिए ऑनलाइन सूची में प्रदर्शित होता है। इसके आधार पर ही विक्रेता किसानों को खाद उपलब्ध करा रहे हैं।बताया जा रहा है कि जनपद के कई किसानों ने समय रहते एफआईडी से संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं कराई, जिसके कारण उन्हें वर्तमान में यूरिया प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। खाद न मिलने से कई किसान तहसीलों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध न होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। अब किसानों की नजर प्रशासन पर है कि सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाकर पात्र किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
एफआईडी सत्यापन के अभाव में खाद के लिए भटक रहे किसान, यूरिया वितरण में आ रही दिक्कतें
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















