गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। संस्कार भारती ने भारतीय सेना द्वारा कारगिल विजय करने की स्मृति में 19वीं नमन काव्य गोष्ठी का आयोजन माधव भवन, जयपुर हाउस पर किया। मुख्य वक्ता संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी बांकेलाल गौड़ ने कहा कि कारगिल विजय का पुनर्सस्मरण नयी पीढ़ी का नैरेटिव स्थापित करेगा।
आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर, वरिष्ठ कवि अशोक गोयल, वरिष्ठ कवि, साहित्यकार डॉ ब्रज बिहारी लाल बिरजू एवं प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर काव्यगोष्ठी का शुभारंभ किया.
मीना शर्मा, नन्द नन्दन गर्ग, सुमन शर्मा पावक, अशोक गोयल, प्रभुदत्त उपाध्याय, संजय कुमार, रूपेश कुलश्रेष्ठ स्नेह, डॉ यशोयश, डा नीलम भटनागर सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन अलका शर्मा और संजय कुमार ने, संयोजन प्रभुदत्त उपाध्याय ने और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।





















