गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने वन विभाग के सहयोग से जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर दो सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
लगभग 12 फीट लंबे भारतीय अजगर को मिढ़ाकुर गांव के एक खेत से रेस्क्यू किया गया, जबकि एक कॉमन सैंड बोआ का रेस्क्यू किरावली वन क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर से किया गया। दोनों सांप पूरी तरह सुरक्षित थे और उन्हें उपयुक्त प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा-मथुरा क्षेत्र के लिए अपनी आपातकालीन हेल्पलाइन +91 9917109666 का संचालन लगातार कर रहा है और लोगों से अपील करता है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित विशेषज्ञों को इसकी सूचना दें।





















