गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में श्रीश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह में कथा वाचक जया किशोरी ने प्रभु के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भक्तों से कहा कि हर रोज कथा सुनकर भूल जाना नहीं चलेगा। जो कथा सुनो घर जाकर उस पर चिन्तन करो। अगले दिन कथा प्रारम्भ करने से पहले पिछले दिन की कथा से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
कानून प्रवर्तन जया किशोरी ने कहा कि मनुष्य पग-पग पर गलतियां करता है। गलती तभी होती है जब हम कुछ नया करते हैं या सीखते हैं। कुछ करेंगे तभी गलती होगी। हजार गलतियां करो परन्तु एक गलती को दोबारा मत दोहराओ।





















