मथुरा।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की सप्तम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने तथा मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।जिलाधिकारी ने यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को बल्देव कट बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अथवा आपातकालीन स्थिति में इस कट के माध्यम से घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा, जिससे उपचार में लगभग 45 मिनट का समय बच सकेगा।मुड़िया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न होने दी जाए। साथ ही वाहन की छत पर बैठकर अथवा लटककर यात्रा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं मालवाहनों में यात्रियों के बैठने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने तथा यमुना एक्सप्रेस-वे, उत्तरी बाईपास एवं मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे पर बसों की सघन जांच कर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जिन स्कूली वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाण पत्र समाप्त हो चुके हैं, उन्हें तीन दिन के भीतर पूर्ण कराया जाए। अन्यथा संबंधित विद्यालय के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाए तथा सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जाए। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि अपूर्ण दस्तावेज वाले अथवा विद्यालय के नाम पंजीकृत न होने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, वैन या अन्य वाहनों से बच्चों को विद्यालय न भेजें।बैठक में एनएचएआई, यमुना एक्सप्रेस-वे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे एवं आगरा-दिल्ली मार्ग पर संचालित अवैध ढाबों को तत्काल बंद कराने तथा उनके संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा जनपद के ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्यवाही कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया गया।बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत, एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, एनएचएआई, यमुना एक्सप्रेस-वे तथा सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त,यमुना एक्सप्रेस-वे पर बल्देव कट बनाने के निर्देश,ओवरलोडिंग और अवैध ढाबों पर होगी कार्रवाई
Next Article जया किशोरी ने बताया भागवत का महत्व
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















