मथुरा।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में मांट तहसील पर महंगाई, भ्रष्टाचार, कथित चढ़ावा/चंदा चोरी तथा जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय का घेराव किया।प्रदर्शनकारी मांट स्थित राधे कृष्णा फार्म हाउस के बाहर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय की ओर बढ़े। तहसील के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन सभा में परिवर्तित हो गया।सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश का युवा और छात्र वर्ग निराश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा पत्र लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल रही है तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामलों में सरकार जवाबदेही से बच रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन मांट ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया।
प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, शिवदत्त चतुर्वेदी, हरिओम उपाध्याय, गंगा शरण दीक्षित, खचेर माल प्रधान, करविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, सतीश चंद्र दुबे, जयगोपाल शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, सतवीर शर्मा, प्रमोद पाठक, हाशिम, रवि खरे, अजीम शाह, बालवीर प्रधान, हाकिम सिंह छोकर, टिंकू धनगर, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, राजेश सारस्वत, उमेश शर्मा, आसिफ कुरैशी, ठाकुर भगवान सिंह, दीपक सिंह, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, चंद्रप्रकाश सिंह, मनीष चौधरी, मोहित चौधरी, लक्ष्मी नारायण, दिलशाद खान, राजेश कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
महंगाई,भ्रष्टाचार और छात्र उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का मांट तहसील घेराव
Previous ArticlePrevious Post
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















