कासगंज /उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस लाइन के पास हाईवे किनारे एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट में सवार महिला पायलट को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, थाना कासगंज क्षेत्र में ट्रेनी एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल एयरक्राफ्ट दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और थाना स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





















