दैनिक जिला नगर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के प्रकरण में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने शनिवार को जेल पहुंचकर मामले में निरुद्ध व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होंने बंदियों की स्थिति, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
पूर्व विधायक ने जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी विस्तृत बातचीत की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए मानवीय एवं न्यायोचित दृष्टिकोण अपनाने की बात कही और निरुद्ध व्यक्तियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह वर्मा भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि वह क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे।





















