दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र सीकरी के अंतर्गत हाईवे रोड पर बने गांव में 16 वर्षीय किशोरी से किशोर ने छेड़छाड़ कर दी जिसका पीड़ित पिता ने थाना सीकरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को किशोरी घर से दुकान पर जा रही थी की आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र प्रताप सिंह निवासी सीकरी चार हिस्सा ने 16 वर्षीय किशोरी से दुपट्टा खींच लिया जिससे किशोरी घबरा गई और पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनो को दी।
परिजनो ने घटना की लिखित शिकायत थाना सीकरी पुलिस को दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हे आरोपी फरार बताया गया है।





















