दिलशाद समीर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र सीकरी के रूपवास रोड कुशवाह फार्म हाउस के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया एवं दो बालिका भी घायल हो गई बाइक सवार को आगरा रेफर किया गया जहां बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सोनोटी निवासी दिगंबर सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह अपनी बहन अंशु 15 वर्ष एवं तनुष्का 10 वर्ष को साथ लेकर बाइक से गांव से फतेहपुर सीकरी जा रहा था रूपवास रोड कुशवाह फार्म हाउस के पास शनिवार शाम 5:00 बजे करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में दिगंबर सिंह को फतेहपुर सीकरी स्वास्थ्य केंद्र से आगरा रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा विधि कार्रवाई शुरू कर दी हे





















