जिला नजर संवाददाता
मॅडराक/अलीगढ़। जनपद के थाना मण्डराक क्षेत्र में ऑटो और कार की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना इवेंट के माध्यम से पीआरवी 6192 को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया।
पीआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के चलते घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सकी। अलीगढ़ पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है l





















