जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश ने सूत मिल चौराहे से नादा पुल तथा सूत मिल चौराहे से भाकरी रोड तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना के इंजीनियरों के साथ स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और शहर के विकास को नई गति प्राप्त हो।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





















