दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद आगरा के कर्मचारियों की बैठक अपनी मूलभूत मांगों को लेकर उप कृषि निदेशक कार्यालय में सम्पन्न हुई।
जिसमें अधीनस्थ सेवा संघ के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक अध्यक्षता उपकृषि निदेशक मुकेश कुमार ने की। बैठक में सभी कर्मचारियों की जो मूलभूत मागे थी उनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग विकसित कृषि संकल्प यात्रा का भुगतान की मांग की जिस पर बुधवार तक भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है।
इसके अलावा कर्मचारियों के रुके हुए वेतन अतिशीघ्र निकालने के लिए उपकृषि निदेशक ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए तथा आत्माकार्मिकों की समस्यायों को सुना गया एवं जल्द ही शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
सभी कर्मचारियों ने निवेदन करते हुए मांग की कि दो दिन में उनकी मांगे पूर्ण नहीं किया गया तो वे मजबूरन धरने के लिए विवश होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी नियंत्रक अधिकारियों की होगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अधीनस्थ सेवा संघ वासदेव सिंह, जिला महामंत्री प्रवेश कुमार, संगठन मंत्री विनोद कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष सुधाकर एवं लेखाकर रिंकू सक्सेना, वरिष्ठ सहायक शलभ सिसोदिया, सचिन शर्मा, अनिरुद्ध माधव, योगेंद्र सोलंकी, दिनेश अग्रवाल एवं सभी साथी कर्मचारी उपस्थित रहे





















