दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। संगठन के निर्देशानुसार रविवार को फतेहाबाद विधानसभा के फतेहाबाद नगर मंडल अंतर्गत ग्राम गढ़ी दरियाब के बूथ संख्या 293 (नया बूथ संख्या 322) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया।
इस दौरान मंडल प्रभारी अंशुल राणा, जिला पंचायत सदस्य अनिल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मंडल महामंत्री हरि सिंह कर्दम, अवकेश गोलस, राहुल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषयों पर चर्चा की और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।वही नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि प्रकाश शल्या ने अपने कैंप कार्यालय पर सभासदों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
वहीं कस्बे के मोहल्ला मिश्रान में भाजपा नेत्री रेनू अनवारिया ने महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी इस दौरान अनेक महिलाएं मौजूद रही।





















