टिकट फटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, बच्चों के सामने सुरक्षाकर्मियों पर पिटाई का आरोप,पुलिस जांच में जुटी
मथुरा के बरसाना स्थित राधारानी रोप-वे परिसर में श्रद्धालु और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और प्रशासन भी सक्रिय हो गया।बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु परिवार राधारानी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। रोप-वे स्टेशन पर जांच के दौरान परिवार के एक बच्चे की टिकट फट जाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालु के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ सुरक्षाकर्मी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मौजूद बच्चे अपने पिता को छोड़ने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, जिससे घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।सूचना मिलने पर बरसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में टिकट को लेकर विवाद की बात सामने आई है।थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि रोप-वे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों की पहचान कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। प्रशासन धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराये जिससे श्रद्धालुओं को आस्था के स्थान पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
बरसाना राधारानी रोप-वे पर श्रद्धालु से मारपीट,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















