जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
मडराक/अलीगढ़। थाना मडराक पुलिस टीम ने लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध तमंचा, कारतूस एवं नकदी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 045/2026 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त आशीष पुत्र विजय सिंह निवासी नगला पला गली नंबर 4, पला साहिबाबाद थाना सासनीगेट जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को वादी की देशी शराब दुकान पर लूट की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना मडराक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 9000 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल विवेक तोमर एवं हेड कांस्टेबल अभय चौधरी शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।





















