जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटियों को बिना अनुमति जबरन इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित सोनू कुमार निवासी इगलास का कहना है कि उनकी दो नाबालिग बेटियों को गांव के सरकारी स्कूल में कुछ आशा कार्यकर्ताओं व स्टाफ द्वारा बिना अभिभावक की अनुमति के इंजेक्शन लगाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी भी दी।
पीड़ित के अनुसार, इंजेक्शन लगने के बाद उनकी बेटियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा।
उन्होंने इस मामले की शिकायत थाना इगलास में की और रसीद भी प्राप्त की, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्बंधित मे कानूनी कार्यवाही करते हुए जाँच की जा रही है























