जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र अंतर्गत जलाली कस्बे के ग्राम अहलादादपुर में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, 4 वर्ष की एक मासूम बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक ट्यूबवेल के गहरे कुंड में गिर गई। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उसे तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मामले में राजीव द्विवेदी पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरौली ने बताया कि कुंड में डूबने से बच्ची की मृत्यु हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।























