जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
चंडौस/अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र में जमीन पैमाइश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को ग्राम रामपुर शाहपुर में दो पक्षों के बीच जमीन पैमाइश को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
कार्रवाई करते हुए थाना चंडौस पुलिस टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कासिम, यूनिश, समसुद्दीन, शहजाद, अब्बास और सगीर शामिल हैं, जो सभी ग्राम रामपुर शाहपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।























