हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद खादर क्षेत्र की सब्जी और अन्य फसलों पर मंडराने लगा खतरा।
संवाददाता – राहुल गौड़
मथुरा।पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने तटवर्ती गांवों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खादर क्षेत्र में खड़ी सब्जी और अन्य फसलें पानी की चपेट में आ सकती हैं। पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान कई गांवों के लोगों को पलायन करना पड़ा था और शहर के निचले इलाकों में भी कई दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रही थी।
यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर नौहझील क्षेत्र के फिरोजपुर, मंगल खोह, अड्डा मैना और अड्डा जाटव सहित सुरीर के सुल्तानपुर, सिंहावन, नगला नहारिया, भिदौनी, औहावा, सामोली, इरौली गूजर तथा मांट क्षेत्र के भद्रवन, बिजौली, मांट मूला, जहांगीरपुर, बेगमपुर और डांगोली जैसे तटवर्ती गांवों में महसूस किया जा रहा है। सुरीर स्थित बैकुंठी घाट पर यमुना का पानी किनारे तक पहुंच गया है, जिससे श्मशान घाट और आरती घाट जलमग्न हो गए हैं।
सिंहावन गांव के किसान टीकम सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी एक-दो दिन में यहां तक पहुंच सकता है, जिससे बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका है। तटवर्ती गांवों के किसान लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से भी सतर्क निगरानी की अपेक्षा कर रहे हैं।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
यमुना का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता, तटवर्ती गांवों के किसानों में बाढ़ की आशंका
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















