दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। कस्बा की बड़ी बगीची पर शुक्रवार को श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ होने से पूर्व कस्बा के बाजार में होकर भव्य कलश आमंत्रण यात्रा निकाली गई।
भव्य कलश यात्रा प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर संतोष नगर, जय श्री राम मंदिर, चूड़ी बाजार ,सराफा बाजार, घंटाघर ,बस स्टैंड होकर निकाली जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पीत वस्त्र पहने मंगल गीत गाते हुए कस्बा के बाजार होकर निकली।
बाजार में कस्बा के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शिव महापुराण कलश यात्रा में चल रहे महिला पुरुषों का स्वागत किया , बड़ी बगीची पर कलश यात्रा समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
भव्य कलश यात्रा में मुख्य रूप से शिव महापुराण कथा वाचक प्रख्यात अचार्य राजकुमार शास्त्री, कथा के परीक्षित रज्जन शर्मा, डॉ राजवीर सिंह, अमित सिंघानिया, रमेश भगत, विष्णु मित्तल, अशोक बंसल, देवेंद्र अग्रवाल, हरि ओम मंगल, पवन यादव, ऋषि केश, रितेश शर्मा, ईश्वर चंद्र शर्मा, कालू पंडित समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।





















